भाजपा का लक्ष्य है कि पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और अपात्र का नाम जुड़ने न पाए – प्रियंका सिंह रावत

भाजपा का लक्ष्य है कि पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और अपात्र का नाम जुड़ने न पाए – प्रियंका सिंह रावत

 

बस्ती। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत उपस्थित रहीं। बैठक में जिलेभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने न पाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में जुड़ने न पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में त्रुटियाँ मिलती थीं—कई स्थानों पर एक ही व्यक्ति का नाम दोहराया जाता था, वहीं कई विलोपित व्यक्तियों के नाम भी सूची में बने रह जाते थे। इससे मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित होती थी और मतदान प्रतिशत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता था।

उन्होंने कहा कि इन त्रुटियों को दूर करने तथा मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। रावत ने कहा कि विपक्ष इस अभियान को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है, जबकि भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक कराने में सहयोग दें।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और भाजपा इसे मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संगठन स्तर पर बूथ, सेक्टर व मंडल इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे एसआईआर अभियान में पूर्ण सक्रियता के साथ हिस्सा लें। मिश्र ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में ऐसे सभी परिवारों की जानकारी जुटाए जहाँ मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने या त्रुटियों के सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि व्यापक जनसहयोग से बस्ती जिले की मतदाता सूची को शत–प्रतिशत त्रुटिरहित बनाया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, गजेन्द्र सिंह, चन्द्र शेखर मुन्ना, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वैभव पाण्डेय, अखण्ड सिंह राकेश शर्मा, दिलीप पाण्डेय, मानस भूषण त्रिपाठी, वीरेंदर गौतम, अमित गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, रघुनाथ सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, रोली सिंह, शैल जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, कामेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अलोक पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, अंकित पाण्डेय, सुजीत सोनी, मनोज पाठक, विनोद सिंह, राजेश नारायन, धर्मेन्द्र जायसवाल, श्रीश पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राम निवास गिरी, दुर्गेश अग्रहरी, गौरव मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, गौरव अग्रवाल, गंगेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, राजकुमार चौरसिया, शिव चरन जायसवाल, मनीष सिंह लक्की, श्याम नाथ चौधरी, संजय चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।