बस्ती: गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के अप ट्रैक पर रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और शव को कब्जे में ले लिया।जीआरपी बस्ती के उप निरीक्षक राजन सिंह ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि अधेड़ की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जा रही है