अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बचपन स्कूल के बच्चों ने किया सेलिब्रेट
नौतनवां(महराजगंज) अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बचपन स्कूल के बच्चों ने सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों का परिचय दिव्यांग शब्द से कराया और बच्चों को अलग अलग तरीके से दिव्यांग शब्द के बारे में विस्तार से बताया गया । बच्चों को रोल प्ले, नाटक और मूवी के द्वारा दिव्यांग शब्द के सही मायने को समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि यह कोई रोग नहीं है और न ही कोई अक्षमता है। ऐसे लोग स्पेशली ब्लेस्ड होते है। ये लोग भी वो सारे काम करते है जो हम करते है बस स्पेशल तरीके से हम सबको इनका पुरा साथ देना चाहिए जिससे यह खुद को कम न समझे।
डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को बताया कि हम सबको इन स्पेशल लोगो को सब कुछ स्पेशल देना चाहिए जैसे स्पेशल केयर, स्पेशल सपोर्ट, स्पेशल होल्ड, स्पेशल हेल्प आदि ऐसा करने से वो सेल्फ मोटिवेटेड और कॉन्फिडेंट रहेंगे। टीचर्स ने रोल प्ले के द्वारा बच्चों को समझाया कि इन कमियों के साथ हर काम कठीन हो जाता है फिर हमें अपनी क्षमता बढ़ाने की ज़रूरत होती है हम अपने सारे काम स्वयं करने में सक्षम हो जाते हैं।
समस्त विद्यालय परिवार ने स्लोगन्स के जरिये दिव्यांगों के प्यार, सम्मान, साथ और सहयोग की अपील की। मेरी अक्षमता में ही मेरी सच्ची क्षमता है।
बच्चों में क्षितीजा, रियान, शिवांश, वासु, रुद्रांश, त्रिपात, रवनीत, अफीफा, रेयांश, विराट, अनुज, आयुष, पाखी, दृष्टि, पियूष, सामर्थ, सक्षम, किरनप्रीत, अनाया आदि थे। टीचर्स में रिंकल, अंशिका, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, मनिता, अंजली, ईशा, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी थे।