बस्ती , जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जनपद के कृषको से अपील किया है कि किसान अपनी निकटवर्ती उर्वरक प्रतिष्ठानों से उपलब्ध कराये गये स्टाक से निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है उन्होने बताया है कि जनपद में विकास खण्डवार स्थापित 243 निजी उर्वरक ब्रिकी केन्द्रों पर कुल 1059.84 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इस संदर्भ में उन्होने जिला कृषि अधिकारी व एआर कोआपरेटिव को निर्देशित किया है कि वितरण की स्थिति का स्वयं निरीक्षण कर जानकारी लेते रहे और किसी भी प्रकार की किसान बन्धुओं को कठिनाई न होने पायें। किसानबन्धु उर्वरक प्राप्ति में असुविधा होने पर जिला कृषि अधिकारी डा. बी.एल. मौर्या, मो.नं.-9554646421 पर सम्पर्क कर त्वरित निदान प्राप्त कर सकते है।
———-