प्रधानाचार्य विनोद के निधन से शोक की लहर 

प्रधानाचार्य विनोद के निधन से शोक की लहर

 

मार्ग दुर्घटना में हुए थे घायल

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। जुझारू शिक्षक हरदिल अज़ीज़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मैढ़ऊवा गांव निवासी विनोद यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र 35 वर्ष की लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।श्री यादव विगत 10 नवंबर को अयोध्या से बस्ती वापस आ रहे थे कि हरैया थाना क्षेत्र के रजौली के पास हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे, जिससे उनके सर में अत्यधिक चोटें आई थी।जिनको पुलिस ने पहले कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचाया।जहां से बस्ती और फिर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए गए थे।एक सप्ताह बाद लखनऊ में उनका ऑपरेशन हुआ था।दुर्घटना के 15 दिनों तक होस तक नहीं आया।विनोद यादव के आकस्मिक निधन से शिक्षण जगत सहित आम जनमानस में शोक की लहर है।श्री यादव बीटीआरसी इंटरनेशनल स्कूल कप्तानगंज में प्रधानाचार्य थे तथा बच्चों से अधिक लगाव रखते थे। मौत की खबर से गांव सहित परिवार के लोगों का बुरा हाल है।विनोद यादव अपनी पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। शिक्षक के पैतृक गांव पर सगे संबंधियों तथा शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है।