अनमोल बेकरी का भव्य उद्घाटन, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। अयोध्या धाम स्थित वेद मंदिर के पास ‘अनमोल बेकरी’ का भव्य और गरिमामय वातावरण में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष (पूर्व चेयरमैन) राधेश्याम गुप्ता ने फीता काटकर बेकरी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक प्रो. संतोष गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बेकरी उत्पादों की उपलब्धता एक सराहनीय कदम है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रो. संतोष गुप्ता को इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।