लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है संविधान.प्रो सुनीता तिवारी

लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है संविधान.प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला महाविद्यालय बस्ती में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l भारत के संविधान के निर्माण एवं महत्व पर व्यापक प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने कहा कि हमें संविधान की मूल संरचना की अक्षुण्णता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने संविधान के नियमों का आत्मा से पालन करना चाहिए इसमें वर्णित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन भी हमें बहुत ही सजकता से करना चाहिएl हमारा यह संविधान बहुत से वीर सपूतों के बलिदान की देन है, संविधान एक आईना है जब तक यह जीवित है तब तक भारत की स्वतंत्रता जीवित है, भारतीय लोक तंत्र की आत्मा ,भारत का संविधान है । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नूतन यादव ने किया एवं कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति के सदस्यों डॉक्टर नूतन यादव,डॉक्टर वीना सिंह डॉक्टर एवं रुचि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग की शिक्षिका कुमारी आंचल मिश्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के विभिन्न छात्राओं द्वारा भी इस विषय पर भाषण एवं कविता की उत्कृष्ट प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर स्मिता सिंह, डॉक्टर सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉक्टर संतोष यदुवंशी,श्रीमती नेहा परवीन ,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम यादव एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।