गायत्री शक्तिपीठ पर उल्लास पूर्वक मनाया गया राम विवाह का कार्यक्रम

गायत्री शक्तिपीठ पर उल्लास पूर्वक मनाया गया राम विवाह का कार्यक्रम

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) राम विवाह का कार्यक्रम आज अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी 25 नवंबर 2025 मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में उल्लास पूर्वक सभी परिजन भाइयों – बहनों द्वारा मनाया गया | महिला मंडल की प्रमुख रेनू मिश्रा व उनकी सहायिका प्रतिमा सिंह की संयोजन में नगर की सभी महिलाओं द्वारा राम जानकी की झांकी बनाकर मांगलिक गीत,भजन आदि गाया गया |

गायत्री शक्तिपीठ के सहायक प्रबंध ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल और वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा की ऋषि परंपरा में हमारे पर्व त्यौहार एवं संस्कार तथा जन्मदिन विवाह दिवसोत्सव के माध्यम से जनमानस को पारस्परिक प्रेम , सहयोह , सेवा की प्रेरणाये मिलती हैं | कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण तथा सामूहिक सहभोज (भंडारा) का भी आयोजन किया गया | जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडेय,विशाल त्रिपाठी,श्याम पांडेय,स्वामी दयाल, रेनू मिश्रा, प्रतिमा सिंह,शिखा मिश्रा,रघुनन्दन,रवि, शारदा,सीमा,वंदना,अनुजा, संजय,किरन,संगीता,नम्रता, अपराजिता,रश्मि,राशि,मंजू,अंजू,अभिसारिका,श्रुति,सोनी,गितेश्वरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे |