प्रतापगढ़ जीआरपी ने चोर को किया गिरफ्तार: रेलवे स्टेशनों पर चोरी रोकने के अभियान के तहत कार्रवाई

प्रतापगढ़ जीआरपी ने चोर को किया गिरफ्तार: रेलवे स्टेशनों पर चोरी रोकने के अभियान के तहत कार्रवाई

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 19,000 रुपए का चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चांद बाबू पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जो पूर्वी सहोदरपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसे 25 नवंबर 2025 को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के वाशिंग एरिया के पास बने मंदिर के पास से पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ श्री रोहित मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं को रोकना तथा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करना है। थानाध्यक्ष जीआरपी प्रतापगढ़ सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त के पास से चोरी का एक ओप्पो ए-54 मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 19,000 रुपये है। यह मोबाइल मु0अ0सं0 31/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जीआरपी प्रतापगढ़ से संबंधित चोरी का था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।