तरुण चेतना द्वारा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान का-शुभारंभ

तरुण चेतना द्वारा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान का-शुभारंभ

 

महिला अधिकारों की रक्षा को समर्पित 16 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान-हकीम अंसारी

 

 

पट्टी प्रतापगढ़,

तरुण चेतना द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान की शुरुआत की जा रही है।

यह वैश्विक अभियान प्रतिवर्ष 25 नवंबर (अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस) से 10 दिसंबर (मानवाधिकार दिवस) तक मनाया जाता है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने काम किया जायेगा। उपरोक्त बातें तरुण चेतना के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला हिंसा विरोधी अभियान के प्रभारी हकीम अंसारी ने कहा।

इसी क्रम में रिसर्च ऑफिसर श्याम शंकर शुक्ला ने

अभियान के उद्घाटन समारोह में मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि सामाजिक, आर्थिक और मानसिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों, संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा युवाओं से इस अभियान में मीडिया के माध्यम से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

हुस्नारा बानो ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

महिलाओं एवं किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम,

विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यशालाएँ, विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा साइबर अपराध एवं लैंगिक भेदभाव पर संवाद सत्र, जनजागरूकता रैली एवं हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया अभियान और ऑनलाइन जागरूकता सामग्री का प्रसार एवं

हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार एवं शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी क्षेत्रों में जाकर दिया जाएगा। बाल अधिकार परियोजना के जिला कोऑर्डिनेटर अच्छे लाल बिंद ने बताया कि

इस 16 दिवसीय अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, सुरक्षा और समानता की भावना को मजबूत करना है। महिलाओं के प्रति हर प्रकार की हिंसा को समाप्त करने तथा सशक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग सहयोग आवश्यक है।