पच्चीस हजार के इनामिया को संग्रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिको के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा के पर्वेक्षण में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में दरोगा शुशील कुमार ,रामनिवास ,कांस्टेबल अजीत सर्मा ने मंगलवार को वांक्षित की तलाश के क्रम में थाना मानिकपुर से फिरोज़ उम्र 21 वर्ष पुत्र बबलू को उसके घर से गिरफ्तार किया ,फिरोज़ के ऊपर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था जिसके विरुद्ध मानिकपुर थाना एवं संग्रामगढ़ में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं ।
संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष का प्रभार मिलने के दूसरे दिन पुलिस मनोज कुमार तोमर की पुलिस प्रेटोलिग से हुई गिरफ्तारी से अपराधियों में खलबली मच गई है,