उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्दार्थ नगर की धरती पर आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन 26 नवंबर को,,

उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्दार्थ नगर की धरती पर आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन 26 नवंबर को,,,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 18 नवंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

खुशी की बात है कि आगामी 26 नवंबर को सिद्धार्थ नगर के कन्हौली चौराहा ठेठरी बाज़ार में एक अज़ीमुश शान मुशायरे और कविसम्मेलन का एहतमाम किया गया है। जिसके कन्वीनर अमजद रहमानी साहब ने तकरीबन एक दर्जन शायरों को आमंत्रित कर रखा है। जिसमें मुख्य रूप से गोरखपुर की सरज़मीन से गंगा जामुनी तहज़ीब के शायर सुम्बुल हाशमी, शाइरा सत्यम वदा शर्मा, तौफीक साहिर, आजमगढ़ ज़िले से मुख्तार मासूम, रफीक गड़बड़, मलिका तरन्नुम आजमगढ़ी, इरफानूल जाफरी, लखनऊ की सरज़मीन से डॉक्टर शाहनवाज़ , और सिद्धार्थ नगर से अमजद रहमानी, रियाज़ क़ासिद, अताउल्लाह शाह के इलावा ज़िला बस्ती से दीदार बस्तवी जैसे शोअरा अपने मेयारी कलाम से समायीन को बाग़ बाग़ करेंगे ।

मुशायरे और कविसम्मेलन की नेज़ामत मुख्तार मासूम आजमगढ़ी करेंगे ।

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।