विधायक गणेश चंद चौहान की उपस्थिति में घाघरा नदी में 2 लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य अँगुलिका का हुआ संचय

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) मुख्य अतिथि मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी की उपस्थिति में आज नदियों में मत्स्य सम्पदा का संरक्षण बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत घाघरा नदी के बीड़हर घाट संतकबीरनगर पर घाघरा नदी में 2.0 लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य अँगुलिका का संचय किया गया।

 

इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, हैंसर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार निषाद, अध्यक्ष राम कोमल, छपरा मगर्वी, अध्यक्ष अमर नाथ निषाद सहित अन्य मत्स्य पालकगण व जन सामान्य के लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि नदियों में मत्स्य सम्पदा का संरक्षण बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ा सकें।

 

उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान ने कहा कि घाघरा नदी में मत्स्य अँगुलिका का संचय करने से नदी में मत्स्य सम्पदा में वृद्धि होगी और स्थानीय मत्स्य पालकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है।