अयोध्या में भव्य महाकुंभ और संतों के समागम को लेकर विशेष तैयारी नारायण सेवा संस्थान का नया आश्रम समर्पित

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धर्म नगरी अयोध्या में आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले भव्य आयोजनों और संतों के समागम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में नारायण सेवा संस्थान के नवनिर्मित सेवा कार्य कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा, जो देश-विदेश से आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित होगा।
संतों का होगा भव्य स्वागत और अभिनंदन संस्थान खुद सीन आश्रम के महंत भरत दास ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अयोध्या में महाकुंभ और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर व्यापक स्तर पर रूपरेखा तैयार की गई है। सबसे पहले नवनिर्मित नारायण सेवा संस्थान कार्यालय का उद्घाटन होगा। इसके पश्चात, महापुरुषों, संत समाज और मंच से जुड़े सभी संतों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। विद्या प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध उन्होंने आगे बताया कि देश और दुनिया से आने वाले विद्या प्रेमियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने देश की सुरक्षा एजेंसियों और व्यवस्थापकों की सराहना की। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संतों, महामंडूपेश्वरों और धर्माचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है, जो इस पवित्र भूमि पर अपने विचार और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
संस्थान का यह नया कार्यालय अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सेवा और सहयोग का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।