आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत खलीलाबाद ब्लाक सभागार में प्रोफेशनल मीट का आयोजन

जितेंद्र पाठक

 

संतकबीरनगर ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खलीलाबाद ब्लाक सभागार में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ चर्चा भी की गई।

 

सांसद शंशाक मणि त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं और आज वह दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र में देश पिछड़ा हुआ था। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश ने व्यावसायिक राजनीतिक और विकास के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।

 

जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि देश ने व्यावसायिक राजनीतिक और विकास के सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवसायिक नीतियों के कारण आज पूरा देश आत्मनिर्भर बना है।

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद पाडेय ने किया। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, संयोजक आदित्य यादव, कार्यक्रम संयोजक अरूण गुप्ता,सत्यपाल, नित्यानंद, अत्रिमुनी राय, धनंजय पांडेय, किरण प्रजापति,उषा पांडेय , भूपेंद्र त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी,सतविंद पाल, मुकेश गौड,विजयबहादुर सिंह, अबरार अहमद, मनोज पांडेय, मानवेंद्र, धर्मेंद्र गौड मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।