श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भरतकुंड के निकट श्री रामजानकी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भरतकुंड के निकट स्थित श्री रामजानकी मन्दिर के प्रांगड़ में आज (सोमवार, 10 नवंबर, 2025) से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यह कथा अयोध्या के पूज्य संतों के पावन सानिध्य में शुरू हुई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। परम सानिध्य एवं पूजन:
कथा का शुभारंभ स्वामी महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज (श्री दशरथ जी का राजमहल बड़ा स्थान, रामकोट, अयोध्या) के पावन सानिध्य में किया गया। मुख्य यजमान विवेक सिंह ‘बंटी भैया’ और कथा व्यास स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा का मंगल आरंभ किया। प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति शुभारंभ के अवसर पर कई प्रमुख संत और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मणि मंदिर के महंत राम नंदन महाराज महंत एमबी दास श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेंमत दास संत तुलसी दास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास गणेश दास शिवा दास रामकिशोर मिश्रा शामिल थे। सभी ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा का विवरण कथा के आयोजक श्रीमद् जगतगुरु अर्जुनद्वाचार्य स्वामी श्री कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह कथा 10 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी। पूर्णाहुति और विशाल भंडारा कथा की पूर्णाहुति के लिए 17 नवंबर, सोमवार को हवन और उसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लें।