जिला अस्पताल से मंद बुद्धि बालिका लापता

पिता ने एसपी से लगाया खोजबीन की गुहार

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिला अस्पताल से मंद बुद्धि बालिका सुरमिला लापता हो गयी है। उसके पिता नगर थाना क्षेत्र के बढनी निवासी जगराम पुत्र कन्हैया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी लापता पुत्री को सकुशल खोज निकालने की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में जगराम ने कहा है कि गत 5 अक्टूबर को वह अपनी मंद बुद्धि पुत्री सुरमिला के साथ जलेबीगंज मंदिर में दर्शन करने के लिये गया था, यही से वह लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। दुबौला चौकी पर तैनात सिपाही ने बताया कि लड़की को कप्तानगंज थाने पर भेज दिया गया है। यहां पता चला कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने बताया कि मंद बुद्धि लड़की 6 अक्टूबर को कहीं चली गई। जगराम ने कहा है डाक्टर, नर्स की लापरवाही के कारण उसकी पुत्री कहीं चली गई। उसने मंद बुद्धि बालिका सुरमिला की खोजबीन कराने की मांग एसपी से किया है।