अनंता हॉस्पिटल चेयरमैन डॉ. अजय कुमार चौधरी को “अमर उजाला समर्पण सम्मान” से सम्मानित

गोरखपुर ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले अनंता हॉस्पिटल बस्ती के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार चौधरी को “अमर उजाला समर्पण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान रेडिसन ब्लू होटल, गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार चौधरी की अनुपस्थिति में अनंता हॉस्पिटल के डायरेक्टर राहुल चौधरी ने यह सम्मान ग्रहण किया।

डॉ. चौधरी को यह सम्मान समाज के प्रति उनके निरंतर समर्पण, मानवीय संवेदनाओं तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने डॉ. चौधरी को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।