बस्ती: जिले में अलग-अलग मारपीट की छह घटनाओं में पुलिस 18 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। नगर बाजार निवासी सुनील सोनकर के बच्चों को मारने-पीटने की घटना में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर कस्बे के ही मुख्तार आलम व उसके भाई सरताज आलम पुत्र हबीबुल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। इसी तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में दक्षिण दरवाजा निवासी रियाज की कमल चौरसिया ने पिटाई कर दी। वाल्टरगंज क कोडरी में पुष्पा पत्नी राम प्रसाद व उनकी बेटियों को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अभिषेक यादव पुत्र प्रेमचंद यादव ,राम सहाय पुत्र उदयराज,धमेंद्र पुत्र राम सुमेर व पंकज यादव पुत्र सुखराम ने मारपीट कर घायल कर दिया। लालगंज के विजवलिया में धर्मेश को राजमणि चौधरी व कल्याण ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर निधि यादव को गांव के ही चन्द्रजीत पुत्र विजय बहादुर, युवराज पुत्र रिंटू उर्फ रणजीत यादव, मीरा पत्नी विजय बहादुर व एक अज्ञात ने एकराय होकर हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की छठ्वी घटना रुधौली क्षेत्र के धंसा गांव में चंद्रप्रकाश को उसी गांव के शिवशंकर, शशिकांत,शिवकुमारी, केशराम, जगदीश,सोनी, मोनी ने एक राय होकर हमला बोल दिया।