बस्ती :मिट्टी ढुलाई कर रही ट्रैक्टर ट्राली में मोटर साइकिल घुस जाने से एक लगभग 23 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।बुधवार की देर रात अनीश शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी रमैया थाना हर्रैया अपनी रिश्तेदारी पचलौरिया से अपने गांव लौट रहा था अभी वह बभनान- भिटिया मार्ग पर बभंनगांवा कला के समीप पहुंचा था कि मोटरसाइकिल मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रही पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी ।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 नंबर पर दी मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताते हैं कि बुधवार की शाम बभंनगांवा गांव के एक व्यक्ति के घर मिट्टी गिराने का कार्य चल रहा था जिस ट्रैक्टर ट्राली से हादसा हुआ है उससे भी मिट्टी गिराने का काम किया जा रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अधीक्षक डाक्टर भास्कर यादव ने बताया कि घायल युवक मृत्यु अवस्था में ही अस्पताल आया था। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।