बस्ती :(आरएनएस ) रुधौली कस्बे में तिराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही लोहा व्यापारी की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। नगर पंचायत वार्ड श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी लोहा व्यापारी सत्यनारायण जायसवाल की 55 वर्षीय पत्नी नीलम जायसवाल देर शाम कस्बे के सेखुईया तिराहे से सब्जी खरीद कर घर लौटने के लिए हाइवे पार कर रही थी अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में नीलम जायसवाल को सर पर गंभीर चोटें आई, स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी रुधौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।