मुख्य अतिथि श्री अमल पुष्प, सुप्रसिद्ध उद्घोषक संजय पुरुषार्थी के संचालन में यादगार रहा लखनऊ दूरदर्शन द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा

मुख्य अतिथि श्री अमल पुष्प, सुप्रसिद्ध उद्घोषक संजय पुरुषार्थी के संचालन में यादगार रहा लखनऊ दूरदर्शन द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 1 अक्टूबर,

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

मेरी हिंदी हिन्द की जान है,

इस पर हमको अभिमान है,

है राम की मर्यादा इसमें,

और सीता की पहचान है,,,

मैं सलीम बस्तवी अज़ीज़ी आज अपनी उपरोक्त पंक्तियों से इस लिए इस समाचार को लिख रहा हूँ कि हिन्दुस्तान में हिंदी हिंदुस्तान का दिल है जो हर भारतीय उसकी खुशबू को महसूस करता है।

शायद इसी खुशबू को लखनऊ दूरदर्शन ने भी महसूस किया जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि हिंदी साहित्य के तमाम नामचीन नगीनों के साथ सुप्रसिद्ध उद्घोषक संजय पुरुषार्थी के संचाल ने इस आयोजन यादगार को बना दिया। आपको बताते चलें कि दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ के स्टूडियो में अति उत्तम रहा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह पर आयोजित कवि सम्मेलन | सुप्रसिद्ध उद्घोषक कवि संजय पुरुषार्थी के मंच संचालन में लखनऊ के वीर रस के कवि अतुल बाजपेई लखनऊ की ही श्रृंगार की कवयित्री श्वेता शुक्ला और भगवान श्रीराम के जन्म भूमि अयोध्या से पधारीं कवयित्री ऊष्मा सजल सहित सभी हस्ताक्षरों ने सर्वप्रथम राजभाषा हिन्दी पर अपनी अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ किया |

तत्पश्चात् अपनी अपनी विधा की रचनाओं से श्रोताओं/ दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर श्रुति ओझा,सहायक निदेशक समाचार दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ, मुख्य अतिथि श्री अमल पुष्प, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य,लखनऊ, कार्यालय प्रमुख केन्द्राध्यक्ष श्री अनुपम स्वरूप सर, सहायक निदेशक कार्यक्रम प्रमुख श्री आत्म प्रकाश मिश्रा सर की उपस्थिति सराहनीय रही।

अंत में कार्यक्रम के संचालक संजय पुरुषार्थी ने सभी आगंतुकों के साथ समस्त कवि एवं कवित्रियों का आभार प्रकट करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया।