टाण्डा प्रखण्ड की योजना बैठक 

अम्बेडकरनगर ।टाण्डा प्रखण्ड की योजना बैठक टाण्डा नगर के श्री हंस चौराहे पर मातृशक्ति की जिला संयोजिका शोभना गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर प्रांत सत्संगके प्रमुख श्याम बाबू ने कार्यक्रमो की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमो की योजना रचना बनाते हुए कहा कि हम सबको अपने बच्चों केवल् डॉक्टर,इंजीनियर नही बल्कि राष्ट्र हित के कामो में भी लगाना होगा क्योंकि सब कुछ होते हुए भी काश्मीर से हिंदुओ को खदेड़ दिया गया और वह सुख सुविधा काम नही आई आज देश के कई राज्यों में उसी तरह की स्थिति दिखाइ दे रही है।ऐसे में हम बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें ही करें पर उन्हें बताएं कि कैसे राम ने वनबास के दौरान सब कुछ त्यागा पर तीर धनुष अपने साथ रखे क्योंकि उन्हें पता था इसकी जरूरत कदम कदम पर है तब एक रावण से लड़ना था आज कदम कदम पर रावण दिखाई दे रहे जो जरा सा मौका पाते ही देश धर्म समाज को तोड़ने में अपनी पूरी ताकत लगाने वाले है।

बैठक में प्रखण्ड टोली में रिक्त रहा दुर्गावाहिनी हेतु बहन अंजली व सह संयोजक हेतु बजरंगदल का वर्ग किया राज कन्नौजिया की घोषणा भी सभी के सहमति से हुआ।

दुर्गाष्टमी,गोपाष्टमी,बाल्मीकि जयंती,धर्म रक्षा निधि,स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस आदि आदि कार्यक्रमो की बृहद योजना बनाकर सबके कामो को विभाजित किया गया!

बैठक में दीपचंद्र जायसवाल,कमल चौहान,मातृशक्ति की जिला सह संयोजिका सीमा देवी,राजेश जायसवाल प्रखण्ड उपाध्यक्ष ,गौरव कसौधन,सन्तोष खत्री समाजिक समरसता प्रमुख,,राजू गुप्ता,नगर संयोजक सुमित गुप्ता,दसरथ,दीपक मोदनवाल,अनिल गौतम सत्संग प्रमुख,,छोटू रावत,योगेश जायसवाल जिला सह संयोजक,दीपू टण्डन मंत्री,अनिल कसौधन सह मंत्री उपस्थित रहे।