मिशन शक्ति 5.0 जागरुकता अभियान के तहत 10वीं की छात्रा ममता को एक दिन के लिए बनाया गया थाना प्रभारी मोतीपुर

बहराइच – मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियों टीम थाना मोतीपुर जनपद बहराइन द्वारा उच्चाधिकारीगणों द्वारा दिए गये आदेशो निर्देशों के क्रम में रामलीला मैदान, नवयुग इण्टर कालेज, रेलवे क्रासिंग व रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा दुर्गा पूजा त्यौहार के दृष्टिगत व महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के क्रम में मिशन शक्ति – टीम थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा चलाये गये अभियान के तहत आज दिनांक 27.09.25 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना मोतीपुर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वा की बच्चियों को जागरूक किया गया । महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098,1076, 112, 181, 108. Etc व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा सरकारी योजनाएं के बारे में बताया गया व बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गयी।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना मोतीपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच की कक्षा 10वीं की छात्रा ममता को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया । इस दौरान ममता ने न सिर्फ थाने का कामकाज संभाला, बल्कि फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए । थाना मोतीपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाने पर आयी सभी बालिकाओं की कापी किताब व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।

मिशन शक्ति टीम में थानाध्यक्ष  आनन्द कुमार चौरसिया . वरि0उ0नि0  अजय प्रताप यादव . उ0नि0  रोहित कुमार वर्मा . हे0का0 शैलेश सिंह . म0का0 कोमल गुप्ता . म0का0 कीमती देवी . म0का0 धनलक्ष्मी सिंह . म0का0 लवली अग्रहरि थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच

उपस्थित रहे।