जल पुलिस और नाविकों की तत्परता से अयोध्या में मिला घर से नाराज़ किशोर, परिजनों को सौंपा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद बस्ती के थाना रूधौली अंतर्गत ग्राम कला मझुआ निवासी शिवा पुत्र रविशंकर प्रसाद (उम्र 15 वर्ष) घर से नाराज़ होकर अयोध्या आ गया था। किशोर के अयोध्या पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय जल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जल पुलिस ने बिना देर किए, स्थानीय नाविकों की मदद से खोज अभियान चलाया और तत्परता दिखाते हुए किशोर को सुरक्षित खोज निकाला।
सुरक्षित मिलने के बाद, जल पुलिस ने किशोर शिवा के परिजनों को अयोध्या बुलाकर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। जल पुलिस और नाविकों के इस सराहनीय कार्य में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, तेज तर्रार कांस्टेबल नित्यानंद यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश साहनी, तथा नाविकों में जगनू मांझी, बबलू मांझी, रतन मांझी, और दीपक मांझी का विशेष योगदान रहा। किशोर के परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस और नाविकों की इस तत्परता और जनसेवा की भावना की भूरि-भूरि सराहना की है।