बालिका पर किया चाकू से हमला

§बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के पावड गांव में रविवार की देर शाम घर के बाहर कपड़ा लेने गई बालिका को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से मार कर घायल कर दिया जब तक लोग पहुंचते तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए बता दें कि थाना क्षेत्र के पावड गांव निवासी चांदनी पुत्री हृदय राम रविवार की देर शाम दरवाजे पर सूखने के लिए पहले कपड़े को हटाने गई थी तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया अभी बीते सप्ताह ही अज्ञात चोरों ने गांव में आतंक मचाया था। स्वजन बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कस के चिकित्सक डॉक्टर दिनेश ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि किसी ने गला दबाया और चाकू मार दिया शरीर पर नाखून जैसे निशान दिख रहे हैं जिसका इलाज चल रहा है