टोरंटो । भारत और कनाडा के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक के बाद खालिस्तानियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। सिख्स फॉर जस्टिस (स्स्नछ्व) के नामित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (क्कस्ह्र) इंद्रजीत सिंह गोसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रजीत सिंह जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद अमेरिका स्थित खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस (स्स्नछ्व)Ó का कनाडा में मुख्य आयोजक बन गया था।
सितंबर की शुरुआत में कनाडाई सरकार ने एक आंतरिक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें यह स्वीकार किया गया कि देश में खालिस्तानी आतंकवादी समूह सक्रिय हैं और उन्हें भारत के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए फंडिंग मिल रही है। रिपोर्ट में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल स्ङ्घस्न जैसे समूहों का उल्लेख किया गया, जिन्हें कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
00