सहकार भारती बस्ती के प्रकोष्ठ संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा

सहकार भारती बस्ती के प्रकोष्ठ संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा।

 

बस्ती:सहकार भारती बस्ती की बैठक बस्ती शहर में रंजीत चौराहे स्थित दी. सी.एम.एस. में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी और संचालन जिला महामंत्री संजय चौरसिया ने किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवप्रसाद चौधरी विभाग संयोजक बस्ती मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय चौरसिया ने बताया कि संगठन सदैव सहकारिता के क्षेत्र में काम करता आ रहा है और हम सबको मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है तभी हम सहकार भारती के उद्देश्यों को सफल बना पाएंगे। जिला अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने कहा कि आज जो खाद की किल्लत है कहीं ना कहीं इसके दो कारण हैं , एक किसानों में जागरूकता का अभाव, जिसके कारण वह यूरिया का बिना मृदा की जांच कराए अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं, और दूसरा खाद की कालाबाजारी समिति के लोगों द्वारा । जरूरत है कि सहकार भारती के लोग समितियों पर बैठे और निगरानी करें, इसके लिए यह भी जरूरी है कि हम आने वाले समय में निर्वाचित होकर उस समिति के बोर्ड मेंबर में रहे । साथ ही हमें जरूरत है हम अपनी खुद की सहकारी समिति बनाएं और पूरी ईमानदारी से काम करते हुए इसके उद्देश्यों को सफल बनाएं ।

जिलाध्यक्ष ने घोषणा करते हुए बताया कि शिवसरन चौरसिया को एफपीओ प्रकोष्ठ प्रमुख, अजय वर्मा को सह प्रमुख, पैक्स प्रकोष्ठ के लिए एडवोकेट सच्चिदानंद शुक्ला प्रमुख, अंकित मिश्रा को सह प्रमुख, दुग्ध प्रकोष्ठ प्रमुख आनंद चौधरी सोनू, आशुतोष द्विवेदी सह प्रमुख, विपणन प्रकोष्ठ प्रमुख अमित भट्ट , सह प्रमुख अमित सिंह, क्रेडिट प्रकोष्ठ प्रमुख अवनीश पांडेय, सह प्रमुख लकी सिंह, उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख अमन कुमार जायसवाल, सह प्रमुख सूरज कुमार त्रिपाठी, श्रम प्रकोष्ठ प्रमुख नीरज प्रजापति, सह प्रमुख रवि शर्मा और नमन चौरसिया, मत्स्य प्रकोष्ठ प्रमुख जितेंद्र साहनी, सह प्रमुख अवनीश कन्नौजिया, एसएचजी प्रमुख श्रीमती पूनम वर्मा, सह प्रमुख श्रीमती ममता यादव, गन्ना प्रकोष्ठ प्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, सह प्रमुख राम कुमार भट्ट और पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रमुख राहुल पटेल सुधीर, सह प्रमुख अशोक कुमार प्रजापति, डीसीबी प्रकोष्ठ प्रमुख अर्जित कसौधन, सह प्रमुख अनिल यादव एडवोकेट, नियुक्त किए गए ।

इस दौरान विभाग संयोजक बस्ती शिव प्रसाद चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के मूल मंत्र सहकार से कार्य के प्रति अवगत कराते हुए कहा कि संगठन का मंत्र बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार है अर्थात हम सभी को एकजुट होकर समाज के लिए, समाज में सहकारिता को निचले स्तर तक पहुंचना और स्थापित करना होगा ।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, सूर्यमणि पांडेय प्रिंस, जिला मंत्री वेद प्रवीण विश्वकर्मा, अशोक कुमार, आकाश पटेल, रोहित कुमार, जयेंद्र कुमार, मुस्ताक अहमद , अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।