पौली। पौली विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में एफएलएन प्रशिक्षण का प्रथम बैच के पांचवें दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोलेंद्र नाथ यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण लेने के पश्चात सभी गुरुजन विद्यालय पर जा कर बच्चों के बीच शिक्षण विधियों का उपयोग करे। जिससे बच्चों को सीखने मे सुलभता मिल सके। जिससे बुनियादी भाषा व गणित में दक्षताओं को हासिल करने में आसानी होगी। शिक्षण के दौरान टीएलएम का उपयोग अवश्य करे।
संदर्भदाता एआरपी रुदल प्रसाद, हरीराम यादव, दिलीप कुमार, मनीराम मौर्य, अमरजीत ने प्रतिभागियों को संदर्शिका आधारित भाषा-गणित सहित सभी अन्य माड्यूलो के बारे में विस्तार से चर्चा कर टीएलएम का निर्माण व उपयोग के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में विनोद कुमार पाण्डेय, विपिन कुमार, रतीभान चौधरी, दीपक यादव, गंगेश चतुर्वेदी, राम मोहन शुक्ला, नित्यानंद तिवारी, राजकुमार यादव, संदीप सिंह, आशीष त्रिपाठी,उमाशंकर, राजेश विश्वकर्मा, राजन सिंह, कामिनी, माया सिंह, सरोज यादव, पुष्पा पांडेय, आशा यादव, इंद्रावती, सत्यभामा, वर्तिका यादव, किरनबाला सहित तमाम शिक्षक व शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।