बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जितेन्द्र पाठक

जनपद संभल के नवीन मंडी चंदौसी सभागार में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे राज्य कार्यालय इफ़को लखनऊ से आये राज्य विपणन प्रबंधक महोदय श्री यतेंद्र कुमार तेवतिया जी, उप महा प्रबंधक श्री एस पी सिंह जी , मेरठ मंडल से उपमहा प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह जी , सरदार वल्लभभाई पटेल के कृषि विज्ञान केन्द्र पालथा फ़ार्म से वैज्ञानिक डॉ अरविंद सिंह एवं डॉ पंकज कुमार, मुरादाबाद मंडल के क्षेत्र प्रबंधक श्री यसवीर सिंह जी , इफ़को डेलिगेट श्री राजकुमार जी उपस्थित रहे इसके अतिरिक क्षेत्र अधिकारी इफको अमित पटेल ,एस एफ ए श्री शिवम कुमार,एमडीए श्री आदर्श विश्नोई, हॉटस्पॉट एस एफ ए मोहित कुमार,इफ़को एमसी से एम डी ए श्री रोहित कुमार, सीनियर एम डी ए श्री सुजीत कुमार सहित जनपद के लगभग 80 केंद्र प्रभारियों ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का संचालन श्री यशवीर सिंह जी द्वारा किया गया ।

राज्य विपणन महोदय द्वारा नैनो उर्वरकों के लाभ बताए तथा पारंपरिक यूरिया से होने वाले नुकसान के बारे विस्तार से जानकारी दी महोदय ने बताया कि आलू की फसल हेतु कृषकों को एन०पी० के० अथवा डी ०ए ०पी ० जो अधिक आवश्यकता होती हैं जिसको किसानों द्वारा अधिक दाम खर्च करना पड़ता है जो हमारे पर्यावरण,मृदा, जल एवं वायु को दूषित करता है संतुलित मात्रा मे किसान भाई उर्वरकों का प्रयोग और सस्ते दामों में उपलब्ध नैनो डी ए पी जो सबसे पहले आलू के कंद को उपचारित करके बुवाई करे और 35-40 दिन बाद फसल पर छिड़काव करे कम लागत में अधिक गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त करें ।

उपमहा प्रबंधन श्री एस पी सिंह जी द्वारा WSF, जैव उर्वरक एवं इफको के अन्य उत्पादों के बारे में उपयोग विधि , होने वाले लाभ तथा गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद के कई प्रगतिशील किसानों ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम में किसानों को शाल वि माला पहना कर सम्मानित भी किया गया ।

जनपद सम्भल के विकास खंड बनियाखेड़ा के प्रगतिशील किसान श्री मोहर सिंह जी ने कार्यक्रम में प्रयोग किए जा रहे नैनो यूरिया नैनो डीएपी उर्वरकों के लाभ और उसकी उपयोगित के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने ये भी बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से लगातार अपनी फसलों पर प्रयोग करते रहे है उन्होंने बताया कि आरंभ में नैनो प्रयोग करने से पहले कुछ संकोच होता था लेकिन जब से नैनो उर्वरकों का प्रयोग करना आरम्भ किया वह संतुलित मात्र में उर्वरकों का प्रयोग करते है और उनकी फसल अच्छी होती है । इसके साथ साथ जनपद के टॉप तीन बिक्री केंद्र के प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम के समापन के बाद किसानो के खेत पर लगे प्रक्षेत्र प्रदर्शन को उप महा प्रबंधक श्री एस पी सिंह जी , मेरठ मंडल से उपमहा प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह , क्षेत्र प्रबंधक श्री यस वीर सिंह जी द्वारा देखा और किसानो से वार्ता की और लाभ के बारे में जानकारी ली