बद्रीनारायण आश्रम राजस्थान के नए महंत बने सुनील दास

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में शनिवार को एक सादे समारोह में स्वामी सुनील दास को बद्रीनारायण आश्रम, राजस्थान का महंत नियुक्त किया गया। यह पद उन्हें साकेत वासी महंत भरत दास जी महाराज के स्थान पर मिला है।
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, धर्मसम्राट महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी ने स्वामी सुनील दास को कंठी, चादर और माला पहनाकर औपचारिक रूप से महंत घोषित किया।
अपनी नियुक्ति पर, महंत सुनील दास ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे मठ को धर्म, समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाएंगे।
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण कार्यक्रम राजस्थान स्थित बद्रीनारायण आश्रम में भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसमें निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर श्रृंगीरिशी आश्रम के पीठाधिश्वर महंत बाबा हेमंत दास सहित अन्य सभी संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने महंत सुनील दास को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।