स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान सिसवा तालिब की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं मुबारकबाद। ग्राम प्रधान सिसवा तालिब ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस सभी पर्व में एक महापर्व है और हम सभी को आपसी भाईचारे के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहिए उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर अंग्रेजों से देश को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि हर त्यौहार के पीछे कोई न कोई संदेश अवश्य छिपा रहता है जिस पर हम सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने प्रधान पद के से रहते हुए मैं ग्राम सभा में अनेक विकास कार्यों को कराया है और आगे भी करता रहूंगा ,यदि 2026 के चुनाव में मुझे दोबारा प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तो मैं अवश्य ग्राम सभा के शेष जो कार्य अब तक नहीं पूरे हो पाए हैं उसे अवश्य पूरा कराऊंगा। संत कबीर नगर से पत्रकार ओंकार चतुर्वेदी के रिपोर्ट से उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज की सेवा करना है ,और यह उद्देश्य कभी भी खत्म नहीं होगा। संत कबीर नगर से ओकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट।