पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
बस्ती: शादी का झांसा देकर युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म किए जाने की घटना नगर थानाक्षेत्र में सामने आई है।पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पांच माह से शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है, ने शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात आरोपित 20 वर्षीय अमरपाल यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी सिंदुरिया थाना मुंडेरवा से कुछ वर्ष पहले एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसका संपर्क भी बंद कर दिया। हद तो तब जब तीन दिन पहले 17 अगस्त 25 को गन्ने के खेत मे ले जाकर उसके फिर एक बार अश्लील हरकत करना कपडा उतारकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा।इसके बाद वीडियो बनाकर इटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर एसएचओ चंदन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ बीएनएस की (दुष्कर्म) और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। काउंसलिंग की भी व्यवस्था की गई है।