काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 211 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 211 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई।

 

आज दिनांक 03.10.2026 की शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता आदरणीय खलील राही, मुख्य अतिथि आशिक बनारसी, विशिष्ट अतिथि अब्दुल मजीद कुरैशी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत भुलक्कड़ बनारसी ने सरस्वती बन्दना कर किया।

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, खलील राही, आशिक बनारसी, अब्दुल मजीद कुरैशी, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, गणेश सिंह प्रहरी,अरूण श्रीवास्तव, लालू जयसवाल, सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।

आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।

उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी