तीन बच्चों को छोड़कर चली गई मां

बस्तीः एक मां अपने तीन बच्चों को कस्बे में छोड़कर चली गई। गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के मायके से मंगलवार दोपहर में छावनी तिराहे पर पहुचीं थी। कि दो बेटे एक छोटी बेटी को छोड़कर मां कहीं चली गई। तीनों बच्चे रो रो कर बेहाल रहे। आसपास के लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से जानकारी ली तथा बेटे राज ने अपना आधार कार्ड दिखाया राज के आधार कार्ड के मुताबिक पता दुबौलिया क्षेत्र के भुवरिया गांव का दर्ज है। छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई आधार कार्ड के मुताबिक पते को लेकर के स्वजन से संपर्क किया। छावनी तिराहे पर 10 वर्षीय राज अपने छोटे भाई नित्या व छोटी बहन एक साल की मातवी अपनी मां सुनीता के वापस आने को लेकर परेशान रहे। बड़े बेटे राज ने बताया कि 10 दिन पहले हम लोग ननिहाल गए थे आज ननिहाल गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से वापस घर जा रहे थे। माे हम तीनों को छोड़कर कहीं चली गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया है बेटे के आधार कार्ड के मुताबिक पते पर दुबौलिया पुलिस व स्वजन से संपर्क किया गया है।