अमर शहीद निर्मल कुमार की शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाया गया

अम्बेडकर नगर ।अकबरपुर तहसील के कहरा सुलेमपुर ग्राम मे अमर शहीद निर्मल कुमार की शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाया गया जिसमे भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम मे आ कर शहीद की शहादत का सम्मान पुष्पांजलि अर्पित करके किया।

कार्यक्रम मे भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वागीश मिश्र ने कहा की देश का हर नागरिकों को चाहिए की हर शहीद का सम्मान किया जाना चाहिए, पूर्व सैनिक संतराम मौर्य गौरव शाली सेनानी ने कहा की देश हमारे इन सैनिकों के कारण ही सुरक्षित है, ऑपरेशन सिन्दूर मे सैनिकों के पराक्रम को बताते हुये कहा की हमारे देश के सैनिकों ने अपने हर लक्ष्य को प्राप्त किया।

कार्यक्रम मे उपस्थित शहीद बजरंगी विश्वकर्मा के भाई रामजीत विश्वकर्मा ने शहीद परिवारों के साथ हो रही उपेक्षा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा की सरकार को चाहिए की शहीद परिवारों की वर्ष मे कम से कम एक बार तो खोज खबर ले।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की शहीद की शहादत के कुछ दिनों बाद ही समाज ,सरकार अधिकारी सब भूल जाते है।

भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबन्धक ने बताया की बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर के संगठन राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति मे भारतीय शहीद मेमोरियल ट्रस्ट को शामिल किया जायेगा जिससे ट्रस्ट का कार्य राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ जायेगा।

उन्होंने आगामी सप्ताह को शहीद सम्मान सप्ताह मनाये जाने की सूचना दी जिसमे अम्बाला के शहीद मेजर योगेश गुप्ता व राजस्थान के शहीद मगाराम के मसले को हल करने का प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम में शहीद की वीरांगना शोभावती देवी , पुत्र अमल कुमार,विमल कुमार, कमल कुमार व शहीद के पौत्र अराध्या गोयल निशान्त गोयल ,नन्द लाल , अवधेश, धर्मेन्द्र सिन्ह ,रामू आनन्द , अमित ,नीरज, अनिरूद्ध आदि उपस्थित रहे।