बाला साहब ठाकरे का सपना होगा साकार, मुंबई से बाहर गए मराठी लोगों को फिर से बसाया जाएगा, एक नाथ शिंदे,,,

अनुराग लक्ष्य, 21 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
महाराष्ट्र में मुंबई वासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है, जिसके तहत उप मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने गत दिनों विधानसभा में कहा कि मुंबई से बाहर चले गए मराठी लोगों को वापस लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुंबई में आम लोगों के घर के सपने साकार करने के लिए वर्षो से अटके हुए कार्यों को हम शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने जा रहे हैं।
गृहनिर्माण विभाग और नगर विकास में आवश्क सुधारों के चलते मुंबई में झोपड़ पट्टी मुक्त का शहर की ओर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के साथ सरकार 70, 000करोड़ रूपये निवेष करके 35 लाख सस्ते और पर्यावरण पूरक घरों का निर्माण करने जा रही है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि SRA की योजना सरकारी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पूरा करेगी। जिससे 40 लाख झोपड़ पट्टी निवासियों को घर उपलब्ध कराया जाएगा। और तब हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का सपना साकार होगा।