शीघ्रपतन में अश्वगंधा कैसे फायदेमंद है – डॉ चंचल शर्मा 

हमने चाहे कितनी ही तरक्की कर ली हो लेकिन आज भी हमारे समाज में कई बातों को लेकर लोगों के अंदर झिझक है। जिसके बारे में वह खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं और शर्मिंदगी महसूस करते हैं। पति पत्नी के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में कई कारकों की भूमिका होती है लेकिन उनमे सबसे महत्वपूर्ण है आपसी समझदारी और अच्छा सम्भोग। कपल्स के आपसी रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए संभोग बहुत जरुरी है। लेकिन कई बार संभोग के दौरान पुरुषों का शीघ्रपतन हो जाता है। आपसी समझदारी की कमी में ऐसे मौकों पर पति पत्नी के बीच के रिश्ते में खटास आ जाती है। शीघ्रपतन का सही इलाज न होने के कारण कभी कभी बात डिवोर्स या एक्सट्रामैरिटल रिलेशन तक पहुँच जाता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार शीघ्रपतन पुरुषों के बीच में पाई जाने वाली एक आम समस्या है जिसका आयुर्वेदिक उपचार बहुत फायदेमंद हो सकता है। शीघ्रपतन को घरेलु उपचारों से घर में ही ठीक किया जा सकता है लेकिन अगर आपको लगता है कि समस्या गंभीर है तो आप स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की भी मदद ले सकते हैं।

शीघ्रपतन क्या है?

यह सेक्स से सम्बंधित एक समस्या है जो पुरुषों में होती है। शीघ्रपतन का अर्थ है जब कपल्स संभोग करते हैं तब चरम पर पहुँचने से पहले ही पुरुष का वीर्य निकल जाना। ऐसी समस्या होने पर संभोग के दौरान करीब एक मिनट के अंदर ही पुरुष का वीर्य निकल जाता है। शीघ्रपतन का एक बड़ा कारण स्ट्रेस है। आजकल लोगों का स्ट्रेस इतना बढ़ गया है कि उससे शरीर के अंदर हार्मोनल बदलाव भी होते हैं जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दिक्कत होती है। यह शारीरिक रूप से कमजोर होने पर भी हो सकता है।

शीघ्रपतन में अश्वगंधा के फायदे

तनाव कम करना: शीघ्रपतन का एक कारण तनाव भी है जो अश्वगंधा के सेवन से कम हो सकता है। इस आयुर्वेदिक औषधि में वह शक्ति है जो आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आपकी चिंता को कम करती है।

स्पर्म काउंट में सुधार: अश्वगंधा के सेवन से पुरुषों का स्पर्म काउंट, स्पर्म की गुणवत्ता आदि में सुधार होता है जिससे उनका संभोग भी तुलनात्मक रूप से बेहतर होता है।

ऊर्जा प्रदान करता है: अश्वगंधा के सेवन से आपको शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक स्थिरता आती है जिससे संभोग की अवधि में सुधार होता है और शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को भी नियंत्रित रखता है जिससे आप संभोग क्रिया के दौरान शीघ्रपतन जैसी दिक्कत को कण्ट्रोल कर सकते हैं।