महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी महिला सभा महानगर कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के आवास पर ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री पवन पांडे की बहन पूजा तिवारी मौजूद रहीं। महंगाई और सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उत्सव के साथ-साथ कार्यक्रम में वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। महिला पदाधिकारियों ने प्रदेश में महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते अपराधों और महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की ‘निष्क्रियता’ चिंतनीय है। इसके अलावा, घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर भी महिलाओं ने कड़ा रोष प्रकट किया। गांव-गांव लगेगी ‘महिला चौपाल’ बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने बताया कि महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जल्द ही ‘महिला चौपाल’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुन मुख्यमंत्री बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया, इस मौके पर पूजा तिवारी, रेनू राय, महासचिव फहमीदा कुरैशी, रेखा सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, रंजना गौतम, सुषमा पांडे, सुनीता कोरी, परवीना कोरी, प्राची यादव, गरिमा यादव, गुड़िया राठौर, पूर्व प्रदेश सचिव स्नेहलता निषाद, निशा खान, नसरीन बानो, सरिता, पूजा पति, दुलारी, अनीता, नीशू पाल, इस्मता देवी, मांडवी गौतम, शिव कुमारी वर्मा, कौशल्या पाल और रुचि गौतम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।