बस्ती: सगाई के पांच महीने बाद युवती की शादी होने वाली थी। उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना छावनी के चांदपुर पुरवा गांव की है। 18 वर्षीय कंचन निषाद का शव संदिग्ध हालत में छत की कुंडी से लटकता मिला है। स्वजन के मुताबिक बीते 8 जून को कंचन की सगाई बगल के गांव छतौना में हुई थी। नवम्बर में शादी तय थी। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। बुधवार की देर रात कंचन अपनी बहनों व भाभी के साथ खाना खा कर अपने कमरे सोने चली गयी। बताया जाता है कि देर रात में आखिरी बार अपने मंगेतर से मोबाइल से बात किया और छत की कुंडी से अपने दुपट्टे का फंदा बना कर फांसी लगा ली। देर रात 10.30 बजे उसकी भाभी व बहनों को कमरे में खटपट की आवाज सुनाई दी तो दरवाजे को खोल अंदर गई तो वहां का दृश्य देख कर सभी हतप्रभ रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह सामने आ सकेगी।