लगभग 48 वर्षों से सरयू तट स्थित प्राचीन मंदिर में चली आ रही है उत्सव की परंपरा
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पवित्र सरयू तट स्थित ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से बेहद मनमोहक ढंग से सजाया गया था, जहाँ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर के मुख्य पुजारी रामकृष्ण पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह उत्सव प्रतिवर्ष अत्यंत उत्साह के साथ सरयू तट स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में दशरथ महल महाराज की विशेष कृपा रहती है, जो अपना व्यस्त समय निकालकर चाहे 10 मिनट के लिए ही सही, किंतु मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वाद देने अवश्य पधारते हैं। सभी की महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा और कृतज्ञता रहती है। यह मंदिर और यहाँ का जन्मोत्सव लगभग 48 वर्षों पुराना है। हमारे आदरणीय पिताजी के समय से यह परंपरा चली आ रही है, और उनके ब्रह्मलीन होने के पश्चात अब हम इस आयोजन को पूरी निष्ठा व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मुख्य पुजारी रामकृष्ण कृष्ण पांडे, श्री राधाकृष्ण मंदिर पुजारी रामकृष्ण पांडे ने बताया कि यह उत्सव पिछले लगभग 48 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। मूल रूप से इसकी शुरुआत उनके पिता द्वारा की गई थी। जन्मोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा, जहाँ भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।