कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

अम्बेडकर नगर।कार्यक्रम की गतिशीलता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जयश्री लान शहजादपुर में हुआ। जहां कार्यक्रम से जुड़े सात सामाजिक कार्यकर्ताओं व चार किशोरियों सहित कुल 11 लोगों ने भागीदारी किया।

किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करतीं हुई सचिव गायत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं में ज्ञान जानकारी व दक्षता लायेगी जिससे समाज में किशोरियों व महिलाओं के विकास व सशक्तिकरण में सार्थक व्यवहारिक बदलाव दिखाई देगा और महिला समानता पर आधारित शोषणमुक्त समाज की आधारशिला स्थापित होगी उन्होंने आगे कहा कि जानकारी देकर अनुभव की प्रक्रिया से गुजरने पर ही व्यवहारगत परिवर्तन सम्भव है।

दो दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार द्वारा लोगों को सीखने की अपेक्षाएं, सत्रों का निर्धारण एवं उद्देश्य, परियोजना का उद्देश्य एवं रणनीति की सामूहिक समझ, अधिकारों की परिभाषा एवं निर्माण, बाल अधिकार, जेंडर के अंतर एवं भेदभाव, विभिन्न समुदायों के साथ लिंग आधारित भेदभाव एवं मुद्दे, समता समानता, जेंडर निर्माण की प्रक्रिया, किशोरियों से सम्बंधित सरकारी योजनाएं एवं पहुंच के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा वार्ता गीत सामूहिक अभ्यास खेल एवं गतिविधियों द्वारा प्रशिक्षित कर महत्वपूर्ण सीख एवं जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अगर अधिकार परिभाषित है तो अधिकार व योजनाओं तक पहुंच बनाने के लिए पैरोकारी की जरूरत है।

प्रशिक्षण के सत्रो का संचालन करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि समता के सिद्धांतों के बिना अधिकारों में समानता नहीं लाई जा सकती और पितृसत्ता का विकल्प समता व समानता है समता मूलक समाज की स्थापना के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नागरिक आचार संहिता के पालन व सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने व सरकारी विभागों से समन्वयन बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यशाला को सफल बनाने में निरकला गुलशन नीलू धीरेन्द्र कौशिल्या छोटेलाल अनुपम मोहम्मद इसराइल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।