*गायत्री साधकों ने की योग-साधना* आचार्य सुरेश जोशी

🪔🪔ओ३म् 🪔🪔
*गायत्री साधकों ने की योग-साधना*
आर्यावर्त्त साधना सदन पटेल नगर में चल रही एक माह की *पावन गायत्री कथा* के *२० वें दिवस पर* गायत्री साधक व साधिकाओं ने *झाबेर बा कन्या इंटर कालेज में स्थापित सरदार पटेल संस्थान के सभागार* में 🧘 अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस २१ जून 🧘 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर *आहार विहार प्रशिक्षण* के साथ -साथ *सूक्ष्म व्यायाम,योगासन,विभिन्न प्राणायाम के साथ जटिल रोगों के निवारण हेतु *प्राकृतिक,एक्वाप्रेशर व आयुर्वैदिक चिकित्सा* की भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कतिपय *योग क्रियाओं* का वर्णन निम्न प्रकार से बताया गया!
*सर्वरोग नाशक दिनचर्या*
*[१]* प्रात:काल शीघ्र उठकर ताम्रपात्र के जल को कागासन में बैठ सिप-सिप कर पीना।
*[२]* ताली बजाओ।रोग भगाओ।
*[३]* पैर के तलवे घिसें चेहरा चिपकायें!
*[४]* हथेली मलें ऊर्जा जगावें।
*[५]* नाखून रगड़िए बुढ़ापा झिड़किए
*[६]* घर से पांच सफेद जहर बाहर करें।सफेद चीनी।सफेद नमक। सफेद मैदा।सफेद सूजी।सफेद डालडा व रिपायंड।
*योगासन व उपचार*
[१] ताड़ासन:- इस आसन के करने से भारीपन,आलस,थकावट समाप्त होती है स्फूर्ति आती है।
[२] अर्धचक्रासन:- इस आसन से कमर की चर्बी कम होती है।कमर पतली व लचीली होती है।
[३] ध्रुवासन:- इस आसन से पैर बलवान होते हैं।
🛕 *प्राणायाम क्रियाएं*🛕
[१] भस्त्रिका प्राणायाम:- इस प्राणायाम से सर्दी,जुकाम,नजला थाइराईड,टान्सिल ठीक होता है।
[२] कपालभांति:- इस प्राणायाम के ३०० स्ट्रोक एक माह तक करने से ४किलो से आठ किलो तक का मोटापा कम हो जाता है।
*योग के चार स्तर*
[१] प्रथम शारीरिक योग है जिसमें व्यायाम व योगासन आता है।
[२] द्वितीय मनोयोग है जिसमें प्राणायाम,सत्यवाणी व परोपकार आता है।
[३] तृतीय बुद्धियोग है। जिसमें सत्संग व ऋषि ग्रंथों का स्वाध्याय आता है।
[४] चतुर्थ आत्मयोग जिसमें जप,धारणा व ध्यान आता है।जो इन चारों योगों को करता है वही सच्चा योगी बनता है। *केवल व्यायाम व आसान तो नट* भी कर लेते हैं। गायत्री साधक/साधिकाओं ने *योग के चारों स्तरों* का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
🏵️ *संगठन शक्ति*🏵️
किसी भी कार्य को सम्पन्न करने के लिए एक संगठन की आवश्यकता होती है।इस *योग साधना शिविर* में जिन धर्मात्माओं ने सहयोग किया उनका परिचय इस प्रकार है।
🪷 *योग शिविर स्थल*🪷
झाबेर बा कन्या इंटर कालेज के प्रबधंक आदरणीय नेता जी ने शिविर हेतु उदार हृदय से स्थान उपलब्ध कराया।
🪷 *शिविर व्यवस्था*🪷
आदरणीय *बाबा जी समोसा सम्राट* जी ने साधक)साधिकाओं के लिए योगा मैट,वातानुकूलित व्यवस्था दी।
🪷 *शिविर संचालन*🪷
आश्रम की व्यवस्थापिका *पंडिता रुक्मिणी शास्त्री* जी ने योग शिविर का कुशल संचालन किया।
🪷 *सहयोगी संस्थाएं🪷*
आर्य समाज नगर।आर्य समाज सौम्मैया नगर।आर्य समाज ग्रीड़गंज।आर्य समाज आवास विकास ने *तन-मन* से योग शिविर में प्रतिभाग किया।
🪷 *मातृशक्ति संगठन🪷*
पटेल नगर दशहरा बाग की *माताओं-बहनों* ने पूर्ण मनोयोग से शिविर प्रतिभाग कर अंर्तराष्ट्रीय योग शिविर *२०२५* को पूर्ण सफलता तक पहुंचाया।
*आचार्य सुरेश जोशी*