सेवा सुशासन गरीब कल्याण विकसित भारत का अमृतकाल 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक अजय सिंह ने किया फल व मिष्ठान वितरित 

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल से 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे बृहस्पतिवार को हरैया विधायक अजय सिंह जिला कारागार व वृद्धा आश्रम बनकटा पहुंचकर वृद्धाजनों से भेंट की उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली एवं फल मिष्ठान वितरण कर सेवा भाव प्रकट किया लोगों से मिलकर उनके सुख-दुख हाल-चाल जानकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया ऐसे ही जनता के बीच में लोकप्रिय विधायक अजय सिंह पहुंच कर लोगों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं जनता जनार्दन का सुख दुख उनका सुख दुख रहता है इस मौके पर सरोज मिश्रा बाबा कौशलेंद्र सिंह अखिलेश सिंह राम मूरत यादव अमरनाथ सिंह विनय सिंह अजय सिंह प्रमोद सिंह संतोष सिंह मुन्ना सिंह नवनीत शुक्ला लवकुश वर्मा शालिग्राम वीरू सिंह सहित तमाम आदि लोग मौजूद रहे।