महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ (स्मैक) की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक और बिक्री के 820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल तिवारी उर्फ मोनू तिवारी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई अन्य थानों में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बलवंत चौधरी के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी बीकापुर श्री पीयूष पाल के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी और उनकी टीम ने शनिवार, 15 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर उमापुर मोड़ से विशाल तिवारी को सुबह 9:50 बजे गिरफ्तार किया।
तारुन थाने में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 110/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड हेतु न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विशाल तिवारी का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें NDPS एक्ट के तहत 12 अन्य मामले भी शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रितेश सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल गंभीर सिंह शामिल थे।