02 किलो 105 ग्राम हिरोइन के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार 

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 13.06.2025 को थाना कटका व एसओजी/सर्विलान्स/स्वाट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2025 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त बृजभूषण पुत्र कमला प्रसाद गौतम नि0ग्राम लारपुर दक्षिण थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर,राजेश निषाद पुत्र रामू निषाद नि0ग्राम अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ प्रमोद कुमार पुत्र रामतीरथ नि0ग्राम रन्नापुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर को निरीक्षण भवन गेट के सामने बहद ग्राम अहिरौली गोविन्द साहब से समय 05.20 बजे सुबह गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल UP45AQ4257 स्पलेन्डर प्लस काली रंग व 02 किलो 105 ग्राम नाजायज हिरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 4.5 करोड़ रू0) बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द थाना कटका,उ0नि0 अवधेश कुमार श्रीवास्तव थाना कटका,उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी एसओजी,उ0नि0 प्रभाकांत तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम,हे0का0 योगेन्द्र सिंह यादव थाना कटका,हे0का0 लक्ष्मण यादव थाना कटका,हे0का0 प्रभात मौर्या एसओजी,हे0का0 पुनीत कुमार स्वाट टीम,हे0का0 सुनील कुमार स्वाट टीम,हे0का0 विकास ओझा स्वाट टीम,का0 हेमन्त कुमार सिंह,का0 मिलन यादव,का0 हरेन्द्र यादव,का0 कृष्णकान्त राजभर,का0 अजीत कुमार,का0 साजिद अली,का0 राहुल यादव एसओजी,का0 विजेन्द्र कुमार एसओजी,का0 शिवम कुमार सर्विलांस सेल रहे।