भव्यता के साथ निकली भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा 

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा प्रयागेस्वर जगन्नाथ मंदिर काशीराज नगर बलुआ घाट  के प्रांगण में ज्येष्ठ पूर्णिमा देव स्नान पर्व पर ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी को सांकेतिक त्रिवेणी संगम के 108 घड़ों के केसर, कपूर, चंदन का लेप जड़ी बूटी एवं सुगंधित पदार्थ से युक्त जल से विधि विधान पूर्वक स्नान का जलाभिषेक किया गया। स्नान के उपरांत भगवान जगन्नाथ जी ज्वर पीड़ा से पीड़ित हुए और उनके विश्राम हेतु विश्राम गृह ले जाने के लिए भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ विधि विधान के साथ रथ पर विराजित किया। तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के  नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य विश्राम यात्रा निकाली गई।
रथ यात्रा महोत्सव के साथ विश्राम यात्रा का शुभारंभ सांसद उज्जवल रमन सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, पार्षद किरन जायसवाल, उमेश चंद्र गुप्ता, सतीश चंद केसरवानी ने भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती करके किया।
रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने संचालन किया और बताया कि विश्राम यात्रा में ध्वज पताका डीजे बैंड पाइप बैंड, गरुड़ जी, गणेश भगवान, हनुमान जी महाराज, कृष्ण बलराम ,राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायण नरसिंह भगवान की झांकी शामिल रही।
विश्राम यात्रा प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर से उठकर कटघर, सालिक गंज, मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन
सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज, मोती महल, चमेली बाई धर्मशाला से होते हुए आर्य भवन जौहरी टोला में  विश्राम ली।
 विश्राम यात्रा में जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, अमर रस्तोगी, त्रिलोकी केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, शशि कांत जायसवाल, महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अजय अग्रहरि, हैप्पी कसेरा, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, सुशील जैन, विजय गुप्ता,राम लाल , कमलेश केसरवानी सिपाही लाल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।