अयोध्या सरयू महोत्सव में भव्य भंडारे का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या में चल रहे सरयू महोत्सव के पावन अवसर पर राजेंद्र निवास, सांवरिया बाबा मंदिर, प्रेम प्रभा कुंज में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत राजेंद्र दास के सानिध्य और अध्यक्षता में आयोजित इस भंडारे में अयोध्या के अनेक विशिष्ट संत-महंत और गृहस्थों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया।
सुबह से लेकर शाम तक चले इस भंडारे में भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद का अटूट सिलसिला जारी रहा, जिससे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रसाद का लाभ उठाया। यह आयोजन सरयू महोत्सव की आध्यात्मिक और सामाजिक गरिमा को और बढ़ा रहा है।