नारंग इण्टर कालेज, वाल्टरगंज, बस्ती के प्रांगण में बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप वाल्टरगंज, बस्ती के संस्थापक श्री चन्द्रभूषण सिंह कलहंस द्वारा तैयार किए जा रहे बलिका एवं बालक वर्ग के खो खो खिलाड़ियों का एमेच्योर खो खो संघ, बस्ती के सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन करनें के साथ ही बिस्कुट एवं ग्लूकोज का वितरण किया। संतोष कुमार जायसवाल द्वारा खो खो खिलाड़ियों को खेल के बारे में जानकारी दी।बाबा गोविन्द कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप के संस्थापक श्री चन्द्रभूषण सिंह कलहंस ने एमेच्योर खो खो संघ,बस्ती के सचिव को जानकारी दी कि योग दिवस दिनांक 21-06-2025 के दिन जनपदीय खो खो चैम्पियनशिप,बस्ती का आयोजन नारंग इण्टर कालेज के प्रांगण में किया जाएगा,जिसमें जनपद की सर्वश्रेष्ट बालिका एवं बालक की खो खो टीम भाग लेगी।