बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा रेंज के जनपदों के राजपत्रित अधिकारीगण के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी । डीआईजी बस्ती द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया एवं उनके कार्यक्षेत्र मे आ रही प्रमुख समस्याओ के बारे में जानकारी ली।
डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी द्वारा गोष्ठी मे निर्देश दिया गया कि आगामी आरक्षीगण की ट्रेनिंग जेटीसी व आरटीसी के दृष्टिगत सभी तैयारियाँ शीघ्र पूर्ण कर ली जाये। कोर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएं।अपने कर्तव्यो के प्रति प्रोफेशनली गंभीरता बनाये रखें व टीम भावना के साथ कार्य करें।
गंभीर अपराधों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही किया जाए।
गोकशी के अपराध रोकने हेतु तथा गोकशी के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही की जाये।
महिला संबधी अपराधों में विशेष ध्यान देते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये।
बॉर्डर एरिया की मॉनिटरिंग की जाये तथा तस्करी,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगायी जाये।
सभी विवेचकगण से ई साक्ष्य ऐप पर अभियोगो मे घटनास्थल का निरीक्षण, गिरफ्तारी, बरामदगी आदि का फोटो, वीडियो अपलोड कराया जाये। सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये जिससे रैंकिंग मे सुधार लाया जा सके। जनपद के क्षेत्र को जोन व सेक्टर मे बांटा जाये, हॉट स्पॉट चिन्हित कर नाकाबंदी लगायी जाये।
यातायात व्यवस्था बनाये रखा जाये। ठेले, गाड़ियां आदि सड़क के किनारे लगवाये जाये एवं आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबंध कर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जाये।
गोष्ठी में मुख्य रूप से डॉo अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अभिनंदन पुलिस अधीक्षक बस्ती , सन्दीप कुमार मीना पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ,तीनो जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बस्ती तथा रेंज कार्यालय के सभी शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे